पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हड़ताल के लिए रेलकर्मियों ने लिया गुप्त मतदान का सहारा

हड़ताल के लिए रेलकर्मियों ने लिया गुप्त मतदान का सहारा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाॅ.ओकराॅयड द्वारा निर्धारित आवास, सामाजिक दायित्व एवं बच्चों की शिक्षा को आधार और दिनांक 01 जुलाई 2015 का वास्तविक बाजार मूल्य की गणना करते हुए फिटमेंट फार्मूला एवं वेतन का पुनर्मूल्यांकन और संशोधन कर 18000 के बदले 26000 करना, संशोधित न्यूनतम वेतन पर पे मैट्रिक्स का पुनर्निर्धारण अौर कर्मचारी पक्ष द्वारा सातवां सीपीसी के दिए गए स्मार पत्र के आलोक में ग्रेड पे 1900, 2400 और 4600 को समाप्त करना, वार्षिक वेतन वृद्धि की दर 5 प्रतिशत पदोन्नति पर दो इंक्रीमेंट, एमएसीपी का लाभ बिना ग्रेड पे की बाध्यता 8, 15, 21, 26 और 30 वर्ष की सेवा अवधि पर देना और दक्षता रोध समाप्त करना, आकस्मिक ठेकेदार एवं दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों तथा ग्रामीण डाक सेवकों को नियमित करना शामिल है।

भास्कर न्यूज | बरकाकाना

सातवेंवेतन आयोग के गठन में विसंगति और आम सरकारी एवं रेल कर्मचारियों में मामूली वृद्धि को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के तत्वाधान में अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया था। जिसके लिए पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 11 फरवरी से रेलवे कर्मचारियों ने गुप्त मतदान किया।

यदि स्ट्राइक वैलेट का परिणाम हड़ताल के पक्ष में आता है, तो 19 फरवरी से अनिश्चतकालीन हड़ताल की घोषणा की जाएगी। इधर, मामले की जानकारी देते हुए शाखा सचिव ओपी शर्मा ने कहा कि पूरे भारत वर्ष में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा विभिन्न विरोध प्रदर्शन के जरिए सरकार को स्मार पत्र भी दिया गया लेकिन किसी भी प्रकार के समाधान नहीं होने के स्थिति में बाध्य होकर रेलवे में 11 और 12 फरवरी को रेलवे में स्थापित नियमानुसार स्ट्राइक वैलेट का निर्णय लिया गया है।

मतदान करते रेलकर्मी।

खबरें और भी हैं...