सीआईएसएफ जवान पर छेड़खानी का आरोप
बरकाकाना | बीतेगुरूवार की रात बरकाकाना स्टेशन पर एक अज्ञात सीआईएसएफ के जवान पर शक्तिपुंज डाउन 11447 एस4 बोगी में सवार एक युवती ने छेड़खानी का आरोप लगाया। जिसके बाद यात्रियों सहित स्टेशन पर मौजूद जीआरपी बल उस जवान के पास मामले की जानकारी के लिए पंहुचे, लेकिन जवान ने इससे इंकार करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि युवती ने कोई लिखित आवेदन जीआरपी को नहीं दिया है।