पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्ञान की ज्योति से अज्ञान को समाप्त करने का दिया संदेश

ज्ञान की ज्योति से अज्ञान को समाप्त करने का दिया संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवीबरकाकाना में शुक्रवार को आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल निदेशक कार्मिक राधेश्याम महापात्रा और विशिष्ट अतिथि सुनीता महापात्रा मुख्य रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर ज्योति जलाकर विद्यालय की प्राचार्या सह हजारीबाग जोन की क्षेत्रीय निदेशक उर्मिला सिंह ने ज्ञान की ज्योत से अज्ञान को समाप्त करने का संदेश बच्चों को दिया। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। साथ ही वर्ग द्वादश के जयदीप मेहता ने आॅन स्पॉट पेंटिंग कर उपस्थित अतिथियों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन वर्ग एकादश के गोल्डन कुमारी, नमन बोहरा ने संयुक्त रूप से किया।

मर्यादाका संरक्षण जरूरी : कार्मिक निदेशक

पद,प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य, वैभव, भोग-विलास के साधन आत्मोन्नति के बिना व्यर्थ हैं। चरित्र की उज्जवलता ही व्यक्तित्व का विकास और शिक्षा का सार है। उक्त बातें सीसीएल कार्मिक निदेशक राधेश्याम माहापात्रा ने कही। वे डीएवी बरकाकाना में आयोजित आशीर्वचन समारोह के दौरान बच्चों को संबोधित कर रहे थे।

मौके पर केंद्रीय कर्मशाला महाप्रबंधक एमके श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, आरा डीएवी प्रचार्य आरके राय, रजरप्पा डीएवी प्रचार्य एचके झा, गांधीनगर डीएवी प्रचार्य एसके सिन्हा, अभिभावक प्रतिनिधि संजय सिंह, विनीता सिंह मौजूद थे।

समारोह के दौरान कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।

खबरें और भी हैं...