बरकाकाना में सीएसआर की बैठक में हुई कई मुद्दों पर चर्चा
बरकाकाना| केंद्रीयकर्मशाला महाप्रबंधक सभागार में शुक्रवार को सामुदायिक विकास फंड के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता कर्मशाला महाप्रबंधक एमके श्रीवासतव ने किया। जिसमें कर्मशाला पदाधिकारियों सहित विभिन्न गांव के प्रतिनिधि और यूनियन प्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान फैक्ट्री अधिनियम के तहत विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। जिसमें मुख्य रूप से सड़क को सुदृढ़ करने, बोरिंग करवाने, कूप निर्माण कराने सहित विभिन्न स्कूलों के छतों की ढलाई आदि शामिल थे।
मौके पर उपस्थित कर्मशाला महाप्रबंधक ने मुद्दों पर आवश्यक पहल करने की बात कही। मौके पर पर्सनल मैनेजर जेबीआर कुजूर, नैयर जाफरी, विजय ओझा, अनिल सिंह, संजय शर्मा, मनोज सिन्हा, मुजफ्फर हुसैन, रतन राम, रुस्तम, सुरपति देवी, मीरा देवी, नागेश्वर मुंडा, बीरबल बेदिया, पथीया देवी, राजेंद्र बेदिया, अनु देवी सहित कई मौजूद थे।