- Hindi News
- पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल और सचिव बने सुभाषचंद्र
पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल और सचिव बने सुभाषचंद्र
> रामगढ़ जिला पुलिस एसोसिएशन की हुई बैठक
> पदाधिकारी हुए निर्वाचित
भास्करन्यूज | रामगढ़
रामगढ़जिला पुलिस एसोसिएशन के सत्र 2015-18 के लिए पांच पदों के लिए पदाधिकारी चुने गए। रविवार को होटल ट्रीट के सभागार में पुलिस अधिकारी सदस्यों ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों की चयन प्रक्रिया को पूरी की। इसमें, अध्यक्ष पद के लिए रामगढ़ इंस्पेक्टर अनिल कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए एसडीपीओ कार्यालय के कमलेश्वर सिंह, सचिव पद के लिए एसपी ऑफिस मे पेंशन शाखा प्रभारी सुभाषचंद्र झा, संयुक्त सचिव पद के लिए पुलिस केंद्र के सेवा पुस्तिका शाखा के राम बिनोद शर्मा और कोषाध्यक्ष पद के लिए बरकाकाना ओपी के पुलिस अधिकारी शंभू दास निर्वाचित हुए। पर्यवेक्षक हजारीबाग एसोसिएशन के सुशील कुमार झा और मुनिदर राय ने संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया पूरी कर पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि संगठन और सदस्यों के हित में कार्य किए जाएंगे। एसोसिएशन के माध्यम से सदस्यों की समस्याओं को वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखकर समाधान कराया जाएगा। वहीं, सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन को मजबूत बनाने के साथ सभी के हितों में काम करेंगे। यहां, सभी सदस्यों ने पदाधिकारियों का स्वागत कर फूल मालाओं से लाद दिया। चुनाव प्रक्रिया में इंस्पेक्टर गिरीशचंद्र मिश्र, बरकाकाना ओपी प्रभारी वीरेंद्र सिंह, ट्रेफिक इंचार्ज चंद्रमा सिंह, जवाहर लाल गुप्ता, विनय कुमार सिंह, सुख राम, देव सुंदर झा, लोकया मिंज, सुरेश मल्लिक, विजय कुमार ठाकुर, अशोक कुमार सिंह, मुंद्रिका सिंह, शंभु सिंह, नूतन जसंता खलको, तरीसिया लकड़ा, रामचंद्र साह, अखिलेश सिंह, रमेश सिंह, महानायक टीयू सहित अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद थे।