पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति

कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | घुटूवास्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को सीपीआई का शाखा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत स्तर के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। सम्मेलन की अध्यक्षता गोपाल महतो और संचालन अनिल बेदिया ने किया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि अंचल सचिव रामफल बेदिया और अध्यक्ष अविनाश बेदिया मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस दौरान पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों में स्थानियों की समस्या को दूर करने का निर्णय लिया गया। बीपीएल समस्याओं को पार्टी स्तर से दुरूस्त करने, शौचालय निर्माण में ठेकेदारों के द्वारा किए जा रहे अनियमितता के विरुद्ध आंदोलन कर कार्यों में गुणवत्ता दिलाने का भी निर्णय लिया गया। इसके बाद पूर्व के कमेटी को भंग कर नए कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सचिव कैलाश बेदिया, सहायक सचिव संतोष पाहन, कोषाध्यक्ष विकास बेदिया को चुना गया। मौके पर संतोष पाहन, रामचंद्र बेदिया, संतोष पाहन, लुरका मुंडा, विकास बेदिया, कैलाश, बबन, ओम प्रकाश मौजूद थे।