सीएम से मिले चैंबर पदाधिकारी
रामगढ़ | मुख्यमंत्रीरघुवर दास से चैंबर रामगढ़ अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह और सचिव विष्णु पोद्दार ने मुलाकात कर ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में रामगढ़ जिले के विकास की छह बिंदुओं पर सीएम से विचार करने का आग्रह किया गया है। इसमें, जिला परिवहन कार्यालय की स्थापना, दो रेल ओवरब्रिज की चौड़ीकरण, डीवीसी की विद्युत कटौती बंद कराने, गरीब रथ और राजधानी एक्सप्रेस का बरकाकाना जंक्शन पर कॉमर्शियल ठहराव, बाजार समिति को भंग करने, गैर मजरुआ भूमि पर चल रही जमाबंदी जमीन की रशीद काटी जाए की मांग की गई है।