यज्ञ की तैयारी में लिया साफ-सफाई निर्णय
बरकाकाना | छोटकाकानास्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में 28 फरवरी को आयोजित यज्ञ की तैयारी को लेकर स्थानीय ग्रामीण प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान मंदिर के सौंदर्यीकरण करने, स्थानीय इलाकों की साफ सफाई करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे यज्ञ के दौरान प्रातः निकाले जाने वाले शोभा यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गई। इधर, पूजा कमेटी के सदस्यों ने यज्ञ के सफल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं से बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। मौके पर रमेश प्रसाद यादव, बंशीधर गोप, नेपाल यादव, गुणी यादव, बबलू गोप, बालेश्वर यादव, कन्हाई यादव, विक्रम यादव, मंटू यादव, राजेश यादव, शीतल यादव, रूपेश यादव, कृष्णा यादव, राजू यादव, विनोद यादव, भगवान यादव सहित कई मौजूद थे।