पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कराटे प्रशिक्षण सह ग्रेडेशन शिविर का आयोजन

कराटे प्रशिक्षण सह ग्रेडेशन शिविर का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | डीएवीबरकाकाना स्कूल परिसर में एकदिवसीय विशेष कराटे प्रशिक्षण सह ग्रेडेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत 350 बच्चों ने भाग लिया। शिविर का उदघाटन डीएवी हजारीबाग जोन के क्षेत्रीय निदेशक सह स्कूल प्राचार्या उर्मिला सिंह ने किया। इसके बाद शिविर में उपस्थित शोतोकोन कराटे डू फेडरेशन इंडिया के मुख्य प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट 6 डान सिहान मानस सिन्हा ने बच्चों को बेसिक काता, कुमिते, सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी। इसके अलावा बच्चों को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नए नियमों से बच्चों को अवगत कराया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों का ग्रेडेशन किया गया। जिन्हें उपस्थित उर्मिला सिंह सहित आरा डीएवी प्राचार्य आरके राय, रजरप्पा डीएवी प्राचार्य एचके सिन्हा ने मैडल और बुके देकर सम्मानित किया। मौके को संबोधित करते हुए उर्मिला सिंह ने कहा कि कराटे आज के युग में बहुत जरूरी है खासकर लड़कियों के लिए यह आत्मरक्षा, मानसिक विकास, शारीरिक विकास के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। मौके पर पूरा विद्यालय परिवार मौजूद थे।