स्थापना दिवस आज
बरकाकाना | नयानगरथाना चौक स्थित दक्षिणमुखी श्री श्री प्राचीन हनुमान मंदिर का 10 फरवरी से प्रथम स्थापना दिवस समारोह मनाया जाएगा। स्थापना समारोह की शुरुआत प्रात: 9 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ की जाएगी। 11फरवरी को अखंड कीर्तन, 12 फरवरी को हवन और भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजनकर्ता द्वारा सभी श्रद्धालुओं को उक्त तिथि पर भारी से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।