पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैकड़ों लोग शोभा यात्रा में हुए शामिल, लगे जयकारे

सैकड़ों लोग शोभा यात्रा में हुए शामिल, लगे जयकारे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थापना दिवस के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल भक्त।

भास्कर न्यूज | बरकाकाना

नयानगरथाना चौक स्थित दक्षिणमुखी श्रीश्री प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस समारोह पर मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरुष समेत बच्चे शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तों ने हाथों में केसरिया पताका लहराते हुए श्रीराम का जयकारा लगा रहे थे। इससे पूर्व मंदिर आचार्य ने सभी भक्तों विधिवत पूजा अर्चना कराई। जिसके बाद श्रद्धालु कतारबद्ध होकर क्षेत्र के हेहल, चैनगढ़ा, नावा घुटूवा, थाना चौक, अंबेडकर चौक, इंदिरा चौक, तारा संघ, निराला संघ, बाबा संघ, दो नंबर गेट सहित कॉलोनी परिसर का भ्रमण किया। रैली मंदिर प्रागंण में पंहुच कर समाप्त की गई। पुन: मंदिर पुजारी द्वारा पूजा अर्चना कर उपवासी महिला को शर्बत पिलाकर उपवास तोड़वाया। 11 फरवरी को प्रात: 10 बजे अखंड कीर्तन और 12 फरवरी को हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से सुदर्शन महतो, दीपक कुमार, हरि र|म, नमोनारायण यादव, रमेश अग्रवाल, ज्योति सिंह, संजय लाला, संतोष कुमार, सतपाल बोहरा, रीता देवी, मालती देवी, कलावती देवी, रजनी कुमारी, बजरंत अग्रवाल, विजय सिंह, बालकेश्वर सिंह, रंजीत राम, अमित आनंद, दिलीप सिंह सहित बजरंग कमेटी की सदस्य शामिल थे।