जीउतीया पर्व मनाया गया
बेरमो | पेटरवारप्रखंड के अंतर्गत अंगवाली ग्राम में मंगलवार को जीउतीया का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास कर संध्या में पूवा पकवान, फल फुल के साथ डाली गडवाकर भगवान जीतवाहन की पूजा अर्चना की। माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए यह पूजा करती है। यहां पुजारी संतोष बाबा का कहना है कि यह त्योहार संतान के सही सलामती के लिए किया जाता है।