पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेवानिवृत्त कर्मी भी करा सकेंगे 5 लाख का इलाज

सेवानिवृत्त कर्मी भी करा सकेंगे 5 लाख का इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>  संयुक्त ट्रेड यूनियन द्वारा आहूत तीन दिवसीय वर्क टू रुल आंदोलन स्थगित

>  कई मांगों पर बनी सहमति, बोनस के मुद्दे पर 19 को दिल्ली में होगी बैठक

भास्करन्यूज | बेरमो

कोलइंडिया प्रबंधन मान्यता प्राप्त पांच ट्रेड यूनियन के नेताओं के साथ दिल्ली में हुई दो दिवसीय वार्ता के बाद 18, 19 20 सितंबर को किया जाने वाला वर्क टू रुल आंदोलन स्थगित कर दिया गया। उक्त जानकारी देते हुए इंटक नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह एटक नेता लखनलाल महतो ने बताया कि फीमेल वीआएस की उम्र सीमा 50 से बढ़ाकर 55 की गई।

अब उनके साक्षर आश्रित को भी उसी कंपनी में नियुक्ति होगी, जहां उनकी मां कार्यरत है। मेडिकल अनफिट मामले में 6 बीमारियों की जगह अन्य 6 बीमारी जोड़ते हुए उसे लचीला बनाने पर सहमति बनी है। डिप्लोमाधारी कोल कर्मियों को 8 वां वेतन समझौता के अनुरूप लाभ देने सहित परेड एलाउंस, कैंप एलाउंस को रिवाइज करने, ठेका मजदूरों के मामलों की समीक्षा यूनियन से मिलकर करने, सीएमपीडीआई को कोल इंडिया से अलग नहीं करने आदि बातों पर सहमति बनी है।

पोस्टरिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम लागू करने पर बनी सहमति

पोस्टरिटायरमेंट मेडिकेयर स्कीम लागू करने पर सहमति बनी है। इसके तहत सेवानिवृत कर्मी भी कंपनी में अंशदान करके 5 लाख रुपए तक का इलाज नि:शुल्क करा सकेंगे। इसमें छठा वेतन समझौता अवधि तक में सेवानिवृत होने वाले कर्मी 10 रुपए, 7 वां में सेवानिवृत कर्मी 20 हजार रुपए, 8 वां में सेवानिवृत कर्मी 30 हजार रुपए तथा 9 वां वेतन समझौता अवधि में सेवानिवृत कर्मी 40 रुपए अंशदान देकर 5 लाख रुपए तक का इलाज स्वयं उनकी प|ी करा सकेंगे। अगर कर्मी सिर्फ अकेला इलाज कराना चाहेंगे तो अंशदान की राशि इलाज की राशि आधी हो जाएगी।

अन्यमुद्दों पर 25 को होगी वार्ता

श्रमिकसंगठन के प्रतिनिधियों के साथ मंत्रालय स्तर की बैठक 25 सितंबर को दिल्ली में होगी जिसमें विनिवेश, कोल निवेश, कोयला उद्योग को ढांचागत उद्योग का दर्जा देने बजट्री स्पोर्ट, कोयला प्राइसिंग, सीएसआर में यूनियन की भागीदारी, कोयला मूल्य निर्धारण में ट्रेड यूनियन को शामिल करने सहित पेंशन आदि मुद्दों पर वार्ता होगी। जिसमें सकारात्मक वार्ता नहीं हुई तो पूजा के बाद फिर से सभी ट्रेड यूनियन की बैठक कर की रणनीति तैयार कर आंदोलन की जाएगी।