झाकोमयू की बैठक संपन्न
बेरमो | झाकोमयूबीएंडके प्रक्षेत्र की बैठक रफीक अंसारी की अध्यक्षता में करगली रेस्ट हाउस में हुई। क्षेत्रीय सचिव आकाशचंद्र गांगुली ने कहा कि बीएंडके प्रबंधन मजदूरों एवं विस्थापितों की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है जिसे यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। 23 सितंबर को विनोद बिहारी जयंती फुसरो में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर विश्वनाथ तुरी, अनिल अग्रवाल, रूद्र नारायण, चंदन चक्रवर्ती, गणेश सतनामी, मो इनाम, श्यामलाल सिंह, रामनारायण महतो, बाबूलाल आदि उपस्थित थे।