कुरपनिया तक पिलर की तलाश की गई
गांधीनगर | खासमहलकोनार परियोजना के विवादित जमीन मापी को लेकर मंगलवार को भी असफल प्रयास किया गया। प्रबंधन एवं वन विभाग के पदाधिकारी पिलर की खोज में कुरपनिया बस्ती पहुंचे वहां भी पिलर नहीं मिली। इस कारण जमीन की मापी शुरूआत नहीं हो सकी। वहीं डुमरी विधायक जगरनाथ महतो विवादित जमीन पर पहुंचे तथा बेरमो एसडीओ से दूरभाष पर बात कर रैयतों को वार्ता के लिए तेनुघाट भेजा। समाचार लिखे जाने तक वार्ता जारी था। मौके पर प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी एसके सिंह, एसओपी एंड एसपी षडंगी। जीम एलएंडआर केके सरकार, अमीन नुनुलाल मूर्मू, केवल राम, जयलाल, देवा, बासु, अनंत आदि उपस्थित थे।