झुग्गी झोपड़ी दौरा
बेरमो | आजसूपार्टी के बेरमो विधानसभा प्रभारी काशीनाथ सिंह के निर्देश पर आजसू की जांच टीम फुसरो नप के वार्ड नंबर 20, 21 23 का दौरा किया। टीम में शामिल लोगों ने झुग्गी झोपड़ी योजना के बीपीएल धारी लाभुकों से उनकी समस्याओं को सुना। जिन बीपीएल धारियों के निर्माणाधीन भवन है उन्हें चिन्हित कर बेरमो प्रभारी काशीनाथ सिंह को सौंपा गया। श्री सिंह ने कहा कि हम ग्रामीणों की समस्याओं को हल करके ही रहेगें। इसके लेकर एक बड़ी आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर रहें है। जांच टीम में सुरेश कुमार महतो, महेंद्र चौधरी, मोहन सिंह, जागेश्वर रजवार दीपक, भीम सिंह, शक्ति महतो आदि लोग मौजूद थे।