पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता संपन्न

शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो | करगलीऑफिसर्स क्लब में आयोजित सीसीएल अंतर क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का समापन हुआ। मौके पर मुख्य अतिथि सीसीएल मुख्यालय के जीएम वेलफेयर वीएन प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यहां बीएंडके के एजीएम के एल कुंडू, एसओपी पी सी सेट्‌टी सहित यूनियन नेता श्यामल सरकार, गजेंद्र सिंह, किशोर कुमार, रंजीत महतो, आभाष गांगुली, सुजीत घोष, विश्वनाथ तुरी आदि लोग उपस्थित थे।

यहां कैरम में बरका सयाल के पी के शर्मा विजेता मो अख्तर अंसारी उपविजेता रहे। कैरम डबल में मुख्यालय रांची के अमीत कुमार मो सुल्तान विजेता तथा बरका सयाल के पी के शर्मा अख्तर अंसारी उपविजेता रहे। वहीं चेस में बरका सयाल के मनीश कुमार सिंह, बीएंडके के एस के मुखर्जी, एम सी डे, देवकुमार, मुख्यालय के राजीव रंजन सिंह तथा कथारा के राजन कुमार विजेता रहे।