- Hindi News
- ऐसा झारखंड बनाएं कि लोग आपसे रोजगार मांगें
ऐसा झारखंड बनाएं कि लोग आपसे रोजगार मांगें
भास्कर न्यूज|बेरमो/चंद्रपुरा
डुमरीविधानसभा क्षेत्र के भाजपा और आजसू के संयुक्त प्रत्याशी लालचंद महतो के पक्ष में फिल्म कलाकार सह भोजपुरी गायक सह दिल्ली के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने तेलो मैदान में एक आमसभा की। यहां उमड़ी भीड़ में उन्होंने कहा कि झारखंड को ऐसा बनाएं कि यहां को लोगों को महानगरों में रोजगार ढूंढ़ने के लिए नहीं जाना पड़े, बल्कि महानगरों से यहां लोग आपसे रोजगार मांगने के लिए आएं। यह तभी संभव है जब राज्य को चलाने की चाबी आप मोदी जी को सौपेंगे, क्योंकि केंद्र से आने वाले हजारों करोड़ रुपए सही सरकार के हाथ में नहीं जाएंगे तो वह पैसा जनता तक नहीं, बल्कि स्विस बैंक में चला जाएगा। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों से मेरी यह प्रार्थना है अकेले में विचार करिएगा कि पहले की तरह कमजोर सरकार बनाना है या फिर मजबूत सरकार।
…और विजय श्री की माला पहनाई
मनोजने लोगों से पूछा-आप सच्चे दिल से लालचंद जी का साथ देंगे तो इन्हें विजय माला पहना दूं। जनता ने जवाब दिया, पहना दीजिए। इस पर उन्होंने लालचंद को विजय श्री की माला पहना दी।
चलो जी, आपको विधानसभा पहुंचा ही देता हूं
मनोजको स्टेज पर लालचंद का इंतजार करना पड़ा। जब लालचंद आए तो उन्होंने जनता से कहा, आज मैं लालचंद बनकर आपके सामने हूं। लालचंद मनोज तिवारी हैं तथा जनता मोदी जी हैं। इसलिए मैं लालचंद जी को सम्मान देते हुए विकास की चाबी लालचंद के माध्यम से मोदी जी को सौंपने का अनुरोध करता हूं।
जिन्होंने झारखंड को लूटा है उन्हें रोकने में आपको मदद करनी चाहिए
उन्होंनेकहा कि दिल्ली में अगर कोई काम हो तो हमें फोन करें, मैं खुद या मेरा आदमी आपको स्टेशन पर खड़ा मिलेगा। उन्होंने कहा वक्त कम है, जोर लगा दो। कुछ को मैं जगाता हूं, कुछ को तुम जगा दो। जिससे राज्य को समृद्ध बनाया जा सके। उन्होंने अपने भोजपुरी गीतों की तर्ज पर भाजपा के प्रचार के लिए कुछ गीत भी गाए जिसे सुनकर लोग तालियां बजाने लगे।
पीएम मोदी जी भी कहते हैं बेरोजगारी दूर कर दूंगा : लालचंद
प्रत्याशीलालचंद महतो ने कहा कि मोदी जी ने राज्य की जनता को आश्वस्त किया है कि पांच वर्ष में यहां की बेरोजगारी दूर कर दूंगा। इसके लिए भाजपा को बहुमत देना जरुरी है। सभा को युवा मोर्चा अध्यक्ष रमाकांत महतो, आजसू नेता दामोदर महतो, संतोष पांडेय, प्रमुख अनील महतो,