पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डुमरी में भूख, गरीबी और पलायन रोकना बड़ा मुद्दा

डुमरी में भूख, गरीबी और पलायन रोकना बड़ा मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरीविधानसभा क्षेत्र में गरीबी के कारण पलायन होना, गरीबी के कारण उग्रवाद पनपना, गरीबी के कारण बीमारी से मौतें होना अाम बात है। लेकिन इस चुनाव में जनता का मन मिजाज बदला है। जनता ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपना मुद्दा बना लिया है। लोगों का सहज ही कहना है कि क्षेत्र में पानी की उपलब्धता श्रम शक्ति की उपलब्धता है। जीटी रोड बगल में है इसलिए हर तरह का कच्चा माल कहीं से भी सकता है। क्षेत्र में कोयला का प्रचुर संसाधन है। जो कोयला चोरों के लिए सोने की अंडा देने वाली मुर्गी साबित हो रही है। लेकिन सामान्य ईमानदार जनता भूखे मरने की स्थिति में है। इसके बावजूद यहां किसी तरह की फैक्ट्री का निर्माण नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए यहां की जनता ने रोजगार का संशाधन उपलब्ध करा सकने वाले को वोट देना एक मुद्दा बना लिया है।

यहां से हर वर्ष हजारों का पलायन होता है। वर्तमान में भी 20 हजार आबादी दूसरे राज्यों में मजदूरी कर पेट पाल रही है। इसलिए यहां के गरीबों में पलायन रोकने के लिए वोट करना एक मुद्दा बना हुआ है।

पेयजलऔर सिंचाई के साधनों का भी अभाव

यहांकई जोरिया नाला हंै जिसमें सालों भर पानी बहता रहता है पर ज्यादातर आबादी को शुद्ध पेयजल नहीं मिलता। यही कारण है कि हर वर्ष क्षेत्र में मलेरिया डायरिया जैसी बीमारी फैलती है। बंजर जमीन खेतों में पानी नहीं मिलने के कारण यहां सालों भर खेती नहीं हो पाती।

चुंआडी से पानी भरतीं ग्रामीण महिलाएं।