पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोयला चोर उठा रहे हैं चुनाव का लाभ

कोयला चोर उठा रहे हैं चुनाव का लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो | बेरमोथाना क्षेत्र के रानीबाग से कोयला चोर चुनाव का खूब लाभ उठा रहे हैं। यहां पुलिस चुनावी कार्य में व्यस्त है। उधर कोयला चोर मारुति वैन तथा पिकअप वैन में रातभर कोयला ढोकर पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी हिंदुस्तान पुल के बगल स्थित कालोनी में पहुंचाते हैं। जहां से बड़ी गाड़ी के माध्यम से बाहर की मंडियों में फर्जी कागजात के सहारे भेजा जाता है। एक अन्य समाचार के अनुसार फुसरो ओवरब्रिज के नीचे नावाडीह डुमरी के लिए जाने वाले छोटे वाहनों में वहां कार्यरत वाहन एजेंटों द्वारा अवैध कोयला भेजा जा रहा है। इससे छोटे वाहन से यात्रा करने वाले यात्री परेशान रहते हैं।