बिल पेश करने का किया गया विरोध
बेरमो| भामसंके झारखंड प्रदेश कोषाध्यक्ष एनामुल हक ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बगैर ट्रेड यूनियनों से चर्चा किए कोयला बिल लोकसभा में पेश किया गया है। यह मजदूर विरोधी कदम है। हमने इसका विरोध करते हुए काला बिल्ला लगाओ आंदोलन शुरू किया है। बिल वापस नहीं लिया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने 218 कोल ब्लॉक विभिन्न कंपनियों के हवाले किया था। जिसमें सरकार ने निजी/ विदेशी कंपनियों को बाजार में कोयला बेचने का प्रावधान तथा कोयला उद्योग को गैर राष्ट्रीयकृत करने का प्रयास किया गया है।