खेतको में मनाया गया चैहल्लुम का त्योहार
मुसलमानोंका पावन त्योहार मुहर्रम के 40 दिनों में होने वाली चैहल्लुम का त्योहार खेतको में मनाया गया। मुसलमान भाई ताजिया बनाकर पूरे जोश-खरोश के साथ जुलूस की शक्ल में पूरे गांव घूमते हुए कर्बला मैदान पहुंचे। जहां खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए तथा इमाम हुसैन को याद किया। लोगों ने कर्बला में सिरनी फातिहा कराया तथा वापस लौट गए। यहां लोग कई नारे लगा रहे थे। मौके पर उपमुखिया जाफर अली, मुख्तार अंसारी, जाकिर अंसारी, मो फकीर अंसारी, मो इदरिश, कलंदर अंसारी, कलाम अंसारी, मो जब्बार अंसारी, मो मोसीम अंसारी, गुलाम मुस्तफा, मो कुदूश अंसारी, मिस्टर अंसारी आदि उपस्थित थे। इसी तरह बेरमो कोयलांचल के कई क्षेत्रों में चैहल्लुम पर्व मनाया गया।
मौके पर ताजिया बनाकर पूरे जोश-खरोश के साथ जुलूस निकाला गया।
चैहल्लुम में करतब दिखाते खिलाड़ी।