रामाधार सिंह की पुण्य तिथि मनाई
रामाधारसिंह की 13वीं पुण्य तिथि कुरपनिया स्थित आवास में मनाई गई। इसकी अध्यक्षता रामाधार सिंह के पुत्र सह भाजपा नेता रामचंद्र सिंह एवं संचालन मो खुर्शिद ने किया। यहां बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल के अलावा बेरमो के तमाम श्रमिक संगठन एवं राजनीतिक दल के लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल ने कहा कि मनुष्य वही है, जो मनुष्य के काम आता है। उन्होंने कहा कि सिंह जीवन पर श्रमिकों की सेवा करते रहे। जिसका फल इस श्रद्धाजलि सभा में देखने को मिल रहा है। कांग्रेसी नेता गिरजा शंकर पांडेय ने कहा कि प्रबंधन से मजदूरी दिलाने की सीख उन्हीं की देन है।
श्यामल सरकार, वीरेंद्र सिंह, डाॅ प्रह्लाद वर्णवाल, सुजित कुमार घोष, गणेश प्रसाद महतो, तारकेश्वर महतो, राकेश वर्मा, शतीष चंद्रा, श्रवण सिंह, बुचू सिंह, जगरनाथ राम, विनय सिंह सहित दर्जनो नेताओं ने विचार रखे। मौके पर गीत संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बीएंडके जीएम आरवी सिंह, पीओ एसके सिंह, आनंद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, सुरेन्द्र सिन्हा, सिस्टर अनातस्या, रमेंद्रर तिवारी, सिधेश्वर पांडेय, मुन्ना भगत, विमल कुमार, शेखर सिंह सहित सैकड़ों लोगों मौजूद थे।
पुण्यतिथि पर कार्यक्रम पेश करते कलाकार।