सीएचपी में राकोमसं की बैठक
बेरमो| ढोरीप्रक्षेत्र की कल्याणी परियोजना सीएचपी में राकोमसं की बैठक हुई। यहां रीजनल अध्यक्ष गिरजा शंकर पांडेय मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से सीएचपी में कार्यरत ठेका मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिसमें मजदूरों ने हाई पावर कमेटी के अनुसार वेतन, मेडिकल सुविधा, सीएमपीएफ कटौती के अलावा फार्म डी में अटेंडेंस बनना आदि पर चर्चा की गई। बैठक को कल्याणी सचिव जानकी मिश्रा, मुरारी प्रसाद सिंह, मो कलीमुद्दीन, सैनात तुरी, नंदु तिवारी, मुरारी सिंह, मनोज तिवारी, रंजीत चक्रवर्ती, मो शाहाबुद्दीन, मो कलीम, मो जियाउल, मनोज भारती, चुन्नीलाल महतो, डोमन महतो, बद्रीनाथ महतो आदि लोग मौजूद थे।