अध्यादेश का विरोध
जैनामोड़| झामुमोकेन्द्रीय कमेटी के निर्देशानुसार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2015 के विरोध में सोमवार को जरीडीह प्रखंड मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया। इसकी अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोहन मुर्मू ने किया। मुख्य अतिथि बेरमो विस प्रभारी सह मुखिया हीरालाल मांझी ने कहा कि केन्द्र मे सतारूढ़ भाजपा की सरकार ने अध्यादेश लागू कर आमजन किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। मुर्मू ने कहा कि केन्द्र राज्य में बनी भाजपा सरकार की मंशा यहां की भोली जनता के हक अधिकार को छिनकर उनका शोषण करना चाहती है। कार्यक्रम के दौरान भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को निरस्त करने राज्य में स्थानीय नीति लागू कराने को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन जरीडीह बीडीओ को प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा। मौके पर अमित सोरेन, अतुल रजवार, जादु हेम्ब्रम, उपेन्द्र मांझी, आसन लेहरी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।