पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजरात के विराट भवन में विराजेंगी मां अंबे

गुजरात के विराट भवन में विराजेंगी मां अंबे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> गोल्डन जुबली मनाएगा सुभाषनगर का दुर्गा पूजनोत्सव

भास्करन्यूज|बेरमो

बेरमोअनुमंडल में लगभग 100 से ज्यादा स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करने की तैयारी चल रही है। जिसमें कुछ स्थानों पर बेहतर करने की होड़ मची हुई है। इन्हीं में एक है सुभाषनगर का दुर्गा पूजा समारोह। यहां पूजा के 50 वर्ष पूरा होने पर गोल्डन जुबली समारोह मनाया जा रहा है। इस बार यहां गुजरात के विराट भवन की आकृति वाला पूजा पंडाल भक्तों के आकर्षण का केंद्र होगा। कमेटी के मुख्य संरक्षक महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, अध्यक्ष नवनीत सिंह, सचिव अशोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष शंकर दुबे कहते हैं कि बगैर किसी विवाद के शांतिपूर्ण पूजा संपन्न कराने में यहां की पूजा कमेटी अग्रणी स्थान रखती है। इस वर्ष हम लोग पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों को सम्मानित भी करेंगे। पूजा मेला को ऐतिहासिक बनाने के लिए यहां 3 लाख 30 हजार की लागत से जामताड़ा (बंगाल) से कारीगर बुलाकर पंडाल बनाया जा रहा है। जिसकी आकृति गुजरात के विराट भवन के समान होगी। वहीं प्रसिद्ध मूर्तिकार बाबूपाल द्वारा 50 हजार की लागत से भव्य प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है।

85फीट ऊंचा बनेगा पंडाल

पंडालके कारीगर शंकर साव कहते हैं कि उनके साथ 14 लोगों की टीम है, जो 110 फीट लंबा, 25 फीट चौड़ा तथा 85 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बनाने में दिन रात लगे हुए हैं। यहां पूजन कार्य भजन दा नामक पंडित जी करेंगे। बोकारो से 40 हजार की लागत से लाइट मंगाई जा रही है।

इनकेकंधों पर रहेगा दारोमदार

पूजासफल बनाने में मुख्य संरक्षक महेंद्र विश्वकर्मा, अध्यक्ष नवनीत कुमार सिंह, सचिव अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शंकर दुबे सहित साकेंद्र कुमार, श्याम मुंडा, ज्योति पातर, पप्पू कुमार, लीलधारी गुप्ता, बसंत कुमार, सुजीत कुमार, गौतम सेन गुप्ता, राजेंद्र राम, कैलाश ठाकुर, सचिंद्र सिंह, नधर्मेंद्र कुमार सिंह, आबिद हुसैन, रामचरण तुरी, अशोक आदि भूमिका निभा रहे हैं।

युद्ध स्तर पर चल रहा है पंडाल निर्माण का काम।