पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऊपरघाट के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल

ऊपरघाट के दर्जनों लोग भाजपा में शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो| भाजपाके वरीय नेता सह पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो पर आस्था रखते हुए दर्जनों लोग विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जिनका स्वागत लालचंद महतो ने फूल-माला पहनाकर किया। पार्टी में शामिल होने वालों में नावाडीह ऊपरघाट के नरेश महतो, अजय कुमार, संजय कुमार, मनोज कुमार, लोकेश्वर महतो, प्रदीप कुमार, रंजीत महतो, प्रेमचंद कुमार, प्रकाश कुमार, सुनिल कुमार आदि लोग मुख्य हैं। यहां लालचंद महतो ने कहा कि मोदी जी का नारा सबका साथ, सबका विकास अत्यंत सटीक है। इसी तर्ज पर झारखंड विधानसभा चुनाव में भी काम किया जाएगा।

यहां डुमरी विधानसभा में भी इसी मूलमंत्र के साथ चुनाव लड़ा जाएगा। जिसमें चंद लोगों को ठेकेदारी देकर लाभ कमवाने का नहीं, बल्कि सभी को हक, रोजगार, सुरक्षा समृद्धि देने के नीति से काम किया जाएगा।