परिचर्चा का किया गया आयोजन
बेरमो| राजकीयराम रतन उच्च विद्यालय फुसरो में अरविंदो सेंटर द्वारा योग पर आध्यात्मिक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यहां सेंटर के अध्यक्ष मधुसूदन प्रसाद सिंह ने कहा कि अरविंदो का सुपरमेंटल योग संसार को दिव्य जीवन प्रदान करने का दिव्य साधन है। व्यक्ति का दिव्य जीवन उन्नत समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के निर्माण में बचपन का विशेष महत्व है। बचपन जीवन का आधार बनता है। अघ्यात्म शिक्षा के भटकाव के रास्ते से बचाता है। सत्यपथ पर चलने को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को सफलता के शिखर पर जाने के लिए लक्ष्य का निर्धारण समय का प्रबंधन, सकारात्मक सोच तथा कठिन परिश्रम की जरूरत है। जीवन का हरपल नवीनता को प्राप्त होता है। मौके पर प्रधानाध्यापक वितेंद्रनाथ तिवारी, सनत कुमार, शिक्षक रतन कुमार चौधरी, मनोज कुमार, कल्यणजी तिवारी, मुरारी शंकर प्रसाद, आभा टोपो, रीना भट्टाचार्या, नीतीश कुमार, मुधूसदन राम आिद लोग मौजूद थे।