पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभाग की लापरवाही से जनता परेशान

विभाग की लापरवाही से जनता परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमोअनुमंडल के मुख्यालय तेनुघाट में काफी दिनों से बिजली विभाग की लापरवाही से आए दिन बिजली कटती रहती है। जिस कारण जनता के साथ-साथ प्रशासन भी परेशान रहते हैं, तेनुघाट अतिसंवेदनशील जगह है। यहां पर सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व देने वाला डैम है। जिसे बिजली नहीं मिलने से देखभाल में असर पड़ता है। यहां तेनुघाट जेल भी है, जिसमें खतरनाक एमसीसी कैदी भी हैं। बिजली विभाग की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। यहां बेरमो अनुमंडल के सारे बडे पदाधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी पुलिस पदाधिकारियों का निवास स्थान भी है। इसके बावजूद यहां 24 घंटा में महज 5 से 6 घंटा ही बिजली रहती है। इससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर व्यवसाय सुरक्षा पर असर पड़ता है।