आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया गया
गांधीनगर | बेरमोप्रमुख गिरजा देवी ने क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र संख्या 61, 63, 46 बंद पाया गया। वहीं केन्द्र संख्या 60 में 3 बच्चे, 62 में 3 बच्चे मिले। केन्द्र संख्या 43 खुला था, लेकिन वहां एक भी बच्चा नहीं मिला। इसके अलावे कई केन्द्र भी बंद मिले, लेकिन आंगनबाड़ी में क्रम संख्या होने के कारण प्रमुख ने अपनी डायरी में नहीं लिखा। इस संबंध में प्रमुख ने बताया कि आंगनबाड़ी में सुधार के बजाए व्यवस्था बिगड़ती जा रही है।