- Hindi News
- कोयलांचल में धूमधाम से की गई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
कोयलांचल में धूमधाम से की गई भगवान विश्वकर्मा की पूजा
संपूर्णबेरमो कोयलांचल में देवशिल्प भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। मुख्य समारोह सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के कल्याणी उत्खनन विभाग तथा बीएंडके के करगली वाशरी कारो सेल कमेटी द्वारा हुआ। इसके अलावा सीटीपीएस, बीटीपीएस, ललपनिया, तेनुघाट, टेंपो चालक संघ कल्याणी मोड़, फुसरो बस स्टैंड आदि स्थानों में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मना। विभिन्न गैराज, फैक्ट्री, मशीन, बड़े बड़े वाहन आदि में पूजा हुई। लोगों ने अपनी वाहनों का भी पूजन कराया। फुसरो स्थित विद्युत विभाग के फ्रेंचाइजी कार्यालय में पूजा समारोह हुआ। यहां विभाग के एसडीओ वी के सिंह, जेई सहित कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
चंद्रपुरा। भंडारीदहमें ट्रक ऑनर एसोसिएशन एवं तारमी परियोजना में रंगारंग कार्यक्रम किया गया। इसका उद्घाटन डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने किया। कार्यक्रम में बाहर से अाए कलाकारों ने नृत्य गीत प्रस्तुत किया। भंडारीदह में कैलाश देहाती एवं अनीता कुमारी सहित कई गायकों ने कार्यक्रम पेश किया।
तारमी में हुआ रंगारंग कार्यक्रम
कथारा। विश्वकर्मापूजा कथारा क्षेत्र के तमाम वर्कशॉप, रीजनल स्टोर, फिल्टर प्लांट, एक्सेशन सहित गैराजों में भी की गई। जारंगडीह स्थित आरआर शॉप में बच्चों के बीच आरती प्रतियोगिता हुई जिसमें प्रथम पूनम कुमारी, द्वितीय स्नेहा कुमारी तृतीय काजल गुप्ता रही। इन्हें पीओ डी महूरी ने पुरस्कृत किया। मौके पर निखिल कुमार दास, एसपी सिन्हा, विपिन कुमार तिवारी, एलएस चंद्रा, एसके जायसवाल, नरेश प्रसाद, शहादत हुसैन, धीरज कुमार आदि लोग उपस्थित थे।
बच्चों को पुरस्कृत करते अधिकारी।
कथारा जारंगडीह में पूजा की धूम