स्वांग कांटाघर में मिली घोर अनियमितता
> लगाया गया 51.96 लाख रुपए का जुर्माना
भास्करन्यूज. बेरमो
सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के लोकल सेल कांटा में वजन हेराफेरी का मामला उजागर होने के बाद अन्य कांटाघर के कार्यप्रणाली तथा वजन में संदेह की चर्चा होने लगी है। विदित हो कि बेरमो एसडीओ भुवनेश प्रताप सिंह ने गोविंदपुर स्वांग लोकल सेल कांटा में छापामारी की थी। बाद में डीटीओ सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी जांच की जिसमें प्रति टन में 5 किलो का अंतर मिला। मापतौल सर्टिफिकेट भी 17 फरवरी 2014 तक का ही मिला।
उसके बाद से यहां 1732 ट्रकों का कांटा हुआ। इस आधार पर वजन अंतर पर जुर्माना 17 लाख 32 हजार, रोड टैक्स मैनुअल के तहत 34 लाख 64 हजार जुर्माना हुआ। अर्थात कुल 51 लाख 96 हजार रुपए जुर्माना अदा करना होगा। डीटीओ ने कहा कि मापतौल में अंतर पर अलग से कार्रवाई होगी। 15 दिनों में जुर्माना भुगतान नहीं होने पर जेल का प्रावधान है।
क्याकहते हैं जीएम
वजनमें वेरिएशन होता है, यह बड़ी बात नहीं है। हमारे पास मापतौल का सर्टिफिकेट 17 फरवरी 2015 तक का है। एसडीओ की ओर से कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र मिलने के बाद लीगल सलाह लेने के बाद, जो कानूनी प्रावधान में होगा उसका पालन किया जाएगा। - केकेमिश्र, महाप्रबंधक,कथारा एरिया