भाकपा का शाखा सम्मेलन संपन्न
गांधीनगर. बेरमोचार नंबर में भाकपा का शाखा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिप सदस्य सह भाकपा नेता आफताब आलम ने कहा कि मजदूर विभिन्न समस्याओं से त्रस्त हैं, और कथित मजदूरों के हितैशी बने लोग चैन की बंसी बजा रहे हैं। 50 फीसदी श्रमिक सूदखोरों के जाल में हैं। किसी कर्मचारी के यहां अगर कोई घटना होती है तो सूदखोर आर्थिक मदद कर पहले उन्हें अपने करीब लाते हैं फिर उनके सारे पैसों को हड़प जाते हैं। बेरमो में प्राय: काम के बगैर टेंडर प्रक्रिया का शिलान्यास किया जा रहा है। यहां के अस्पताल में चिकित्सकों का घोर अभाव है, लेकिन भवन बनाकर तैयार है। पर्यवेक्षक जवाहरलाल यादव ने झंडोत्तोलन किया एवं शहीद वेदी पर पुर्ष्पण किया। मौके पर सुजीत, सुरेश, विजय, एसके आचार्या एवं श्यामनारायण ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान सर्वसम्मति से शाखा कमेटी का गठन किया गया।