पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई गांव मलेरिया की चपेट में आए

कई गांव मलेरिया की चपेट में आए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेटरवार। बेरमोविधानसभा क्षेत्र के पेटरवार अन्तर्गत मायापुर पंचायत के धिरीदाग, बुढ़ीसरइ, चाटुगढ़ा, पौण्डराटांड आदि गांवों में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण बताते है कि इन दिनों प्रत्येक घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। पेटरवार के चिकित्सा प्रभारी डा. अलबेल केरकेट्टा द्वारा इन गांवों में कैंप लगाकर अब तक 118 मरीजों की जांच मलेरिया कीट से की गई। इसमें मलेरिया के पीएफ एवं पीभी के 58 मरीज पाए गए जिन्हें दवा दी गई। मायापुर पंचायत की मुखिया सुधमनी देवी सहित ग्रामीणों ने मांग की है कि इन गांवों में डीडीटी छिड़काव एवं मच्छरदानी वितरण किया जाए।