योजनाओं के कार्य प्रगति पर : लकी
गांधीनगर | कांग्रेसीकार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड कोषाध्यक्ष सरदार लक्की सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाकपा के घोषित प्रत्याशी आफताब आलम खान द्वारा मंत्री सह बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के शिलान्यास कार्यक्रम एवं विकास कार्यों को लेकर दिए गए बयान की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा शिलान्यास की गई योजनाओं में कई कार्य प्रगति पर हैं। कोई ऐसा कार्य नहीं है, जिससे जनता दिगभ्रमित हो पाए। उन्होंने आफताब आलम पर जिप परिषद की योजना का एक भी कार्य क्षेत्र में नहीं लाने का अारोप लगाया।