खुला सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र
सामाजिकसंगठन विकलांग कल्याण समिति बेरमो के सहयोग से कथारा दो नंबर दुर्गा मंडप के समीप सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ राकोमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव अजय कुमार सिंह, विकलांग समिति के सचिव भुनेश्वर महतो, फैमिली काउंसिल के बलविंदर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि विकलांग होना अब कोई अभिशाप नहीं रहा। जिनमें इच्छा शक्ति हो, कुछ करने का जज्बा हो, उनके लिए अंधेरा हर हाल में छंटता है। केंद्र को राकोमसं जारंगडीह परियोजना अध्यक्ष पप्पू लाला ने एक सिलिंग फैन देने की घोषणा की। मौके पर संचालिका जयमाला जाॅन, दीपक महतो, उमेश कुमार आदि थे।