प्रेम में मिला धोखा तो युवती ने आग लगाई
> आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बचा लिया
> लड़के के परिजनों ने मांगा 10 लाख रुपए का दहेज
भास्करन्यूज|बेरमो
सेंट्रलकॉलोनी मकोली निवासी कृष्णा नोनिया की 19 वर्षीय पुत्री सोनी कुमारी (काल्पनिक नाम) ने आग लगाकर आत्महत्या की असफल कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बचा लिया। बाद में उसने कहा कि जिससे उसने प्यार किया, जिसे जेल की सजा भुगतने से बचाया वही धोखा देकर दूसरी शादी करने के लिए भाग रहा है। इसलिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। उसने बताया कि वह पिछले दो वर्ष से बगल के निवासी राजकुमार नोनिया के पुत्र अजय कुमार से प्रेम करती है। 13 जुलाई को दोनों घर से भाग गए थे। लड़के के परिजनों द्वारा शादी करा देने की बात कहे जाने पर 15 जुलाई को वापस लौट आए, लेकिन फिर लड़का मुकर गया तो उसे जेल जाना पड़ा। बाद में जेल से ही अजय ने मोबाइल नंबर 7352005199 से फोन करके कहा गया कि वह उसे जेल से निकलवा दे तो वह उससे शादी कर लेगा। इस पर लड़की ने अपने पिता मां से फोन पर बात करा दी।
पीड़ित युवती की तस्वीर।
शनिवार को बेल, फिर हुआ फरार
सोनीकुमारी के इस बयान पर कि वे लोग अपनी मर्जी से भागे थे और अब दोनों शादी कर लेंगे, इस आधार पर अजय का बेल मिल गई, लेकिन जेल से छूटकर आते ही वह अपनी माता-पिता परिजनों के साथ दूसरी शादी करने के लिए फरार हो गया। इधर बीती रात नंदू चौहान, मदन चौहान, इंद्रदेव राजकुमार नोनिया आए तथा कहा कि 10 लाख रुपए दहेज देने पर ही सोनी के साथ अपने लड़की शादी होने देंगे। अगर दहेज नहीं मिला तो वे शादी नहीं होने देंगे।
वह धोखा दे रहा है
इससंबंध में लड़की के पिता कृष्णा ने बताया कि अपनी लड़की के कहने पर हमने उस लड़के से फोन पर बात किया। विश्वास होने पर उसे लगभग 3.5 लाख रुपए खर्च करके जेल से बाहर निकलवाया, अब धोखा दे रहा है।
क्याकहते हैं वकील
लड़कीपक्ष के अधिवक्ता नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दोनों ने शादी करने की सहमति दी, इसी आधार पर लड़के का बेल हुआ है, जो बेल ऑर्डर में दर्ज है। अब वह मुकर रहा है तो बेल कैंसिलेशन के लिए वे आवेदन देंगे।