पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएलबीएंडके प्रक्षेत्र के करगली क्षेत्रीय अस्पताल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाली महिला कर्मियों को करगली ऑफिसर्स क्लब में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बीएंडके जीएम रामविनय सिंह ने कहा कि सीसीएलकर्मी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, ताकि वे खुद अच्छी नौकरी ढूंढ लें, आपको परेशान नहीं होना पड़े। साथ ही सेवानिवृत्ति के बाद मिले पैसों पर बच्चों की नजर रहे। उन्होंने सभी का शेष समय मंगलमय बिताने की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डाॅ एएन सिंह ने की और संचालन डाॅ एसके भारतीय ने किया। यहां सेवानिवृत्त लखन प्रसाद, एस कुजूर, विजय, मो आई राय सहित फिमेल भीआरएस के ममता भट्टाचार्य, गायत्री चक्रवर्ती आशा देवी को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मौके पर एसओपी पीसी सेट्ठी, डाॅ केएपी सिंह, डाॅ संतोष कुमार, डाॅ जगमाल सिंह, डाॅ संजय सिन्हा, डाॅ पुनीत गुप्ता, डाॅ कांति कुमारी, डाॅ बलदेव दास सहित जे पी सिन्हा, तरसेम सिंह, अजय मंडल, अरुण मंडल, धनेश्वर महतो, उमाशंकर महतो, नागेश्वर भारती, बसंत कुमार, पीके गुप्ता, मेरीकिरो डुंगडुंग, उर्मिला देवी, पीएन चक्रवर्ती, रामउदित सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

सम्मान समारोह में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी।