पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब रविवार को भी स्कूल में पढ़ाई

अब रविवार को भी स्कूल में पढ़ाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेरमो | पेटरवारप्रखंड के अंगवाली ग्राम में डीएसई के आदेशानुसार मवि अंगवाली में रविवार को 10 से 5 बजे तक स्कूल चलाया गया। साथ ही एनपीएस कसराई बेड़ा, उत्क्रमित मवि मधुपूर, उमावि गाभर मोचरो, एनपीएस कासीटांड, जोरीयाधार, उत्क्रमित कन्य मवि अंगवाली आदि स्कूलों में भी रविवार को स्कूल का संचालन किया गया। मवि अंगवाली के ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष धनेश कपरदार ने बताया कि स्कूल की समय सारणी बदलकर बढ़ाई गई है। इसके तहत रविवार से शुक्रवार 10 से 5 बजे तक तथा शनिवार को 8 से 2.30 बजे तक स्कूल चलेगा।