फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
बेरमो | घुटियाटांड़कदमाडीह बस्ती में युवा मंच द्वारा आयोजित चार दिवसीय ग्रामीण फुटबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ झामुमो जिला सचिव बेनीलाल महतो ने किया। उदघाटन मैच में वाईएनसी क्लब कारीपानी ने रेड स्पोर्टिंग क्लब प्रेमनगर को 2 गोल से पराजित किया। 24 सितंबर को मैच समापन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि डुमरी विधयक जगरनाथ महतो होेंगे। विजेता टीम को 7 हजार नगद कप एवं उपविजेता को 5 हजार कप दिया जाएगा। मौके पर नरेश महतो, विश्वनाथ तुरी, अर्जुन सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।