पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठित हों महिलाएं : जगरनाथ

संगठित हों महिलाएं : जगरनाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> झामुमो महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

भास्करन्यूज | नावाडीह/सुरही

झामुमोमहिला मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन नावाडीह स्थित देवी महतो स्मारक महाविद्यालय में हुआ। यहां मुख्य अतिथि डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि आप महिलाएं शिक्षित और संगठित हों, अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए बिगुल बजाएं। मैं अापकी लड़ाई की अगुवाई करूंगा। उन्होंने कहा कि पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्राप्त है। उसमें मेरी तथा मेरे सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। महिलाएं गांव-गांव में झामुमो महिला मोर्चा बनाकर संगठित होने का कार्य करें। सम्मेलन की अध्यक्षता मुखिया सुमित्रा देवी ने की और संचालन बिरनी मुखिया सुनिता कुमारी ने किया। सम्मेलन को गुंजरडीह मुखिया विनीता देवी, पेंक मुखिया बसंती देवी सहित देवंती देवी, जयनारायण महतो, यदू महतो, गौरीशंकर महतो, विलसी देवी, गीता देवी, अमिषा खातून, बॉबी देवी, सोनिया देवी, कुंती देवी, सरिता देवी, उर्मिला देवी, कमली देवी आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में मुखिया गणेश महतो, विश्वनाथ महतो, भुनेश्वर महतो, गोपी रजक, जयलाल महतो, लोकेश्वर महतो, हरि प्रसाद महतो, शाहिद अंसारी, बाल मुकुंद प्रसाद, योगेंद्र महतो, अर्जुन पंडित, तालेश्वर महतो, लालजी प्रसाद, सुभाष चंद्र महतो, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक उपस्थित अन्य।

भाजपा का सम्मेलन सफल बनाने को लेकर बैठक

बेरमो| भाजपा का बेरमो विधानसभा सम्मेलन 27 सितंबर को करगली ऑफिसर्स क्लब में होगा। जिसमें मध्य प्रदेश के खान एवं भू तत्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुराना बीडीओ ऑफिस भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें सम्मेलन प्रभारी एनके राय, पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल सहित डाॅ प्रह्लाद वर्णवाल, बसंत सिंह, मधुसूदन सिंह, भरत यादव, अजय शर्मा, जगरनाथ राम, टीनू सिंह, लक्खी हेंब्रम, अमिताभ जायसवाल, विनय सिंह, सुरेश दूबे, बासुदेव मिश्रा, धनेश्वर महतो, सूरज नायक, चंद्रशेखर महथा, नरेश सिंह आदि लोग मौजूद थे। मौके पर भाजपा कार्यकर्ता अशोक यादव के असामयिक निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

भाजपाको दें बहुमत: रवींद्र

नावाडीह/सुरही|नावाडीह प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भूषण उच्च विद्यालय के सभागार में