पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषकों को सम्मान देने वाला पंडाल बनेगा

कृषकों को सम्मान देने वाला पंडाल बनेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेकुछ वर्षों से बेरमो में बेहतर स्थान रखने वाला करगली पूजा पंडाल इस बार भी कुछ अलग हटकर बनाया जा रहा है। सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार इस बार जिले में स्थान रखने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए एक माह से बंगाल के कारीगर वरुण सरदार उनके 20 सहयोगी पंडाल निर्माण करने में लगे हैं। यहां लाइट तथा पंडाल निर्माण कार्य 8 लाख की लागत से हो रहा है जिसमें 100 फीट लंबा तथा 85 फीट चौड़ा पंडाल बनेगा। इसमें बिचाली चाट का इस्तेमाल होगा जबकि पंडाल के अंदर कपड़े से बेहतर सिलिंग तैयार की जी रही है। पिछले 21 दिनों से कपड़े की सिलाई कर नक्काशी कर कोलकाता के सनातन, दयामय, बासु हितेश सहित अन्य तीन लोग सिलिंग सजाने में लगे हुए हैं। यहां 51 हजार की लागत से कोलकाता कृष्णानगर के मधुसूदन पाल मां की प्रतिमा बनाकर कुछ अलग रूप देने में लगे हुए हैं। यहां मां दुर्गा की पूजा तारापीठ के मोहर भट्टाचार्य सोहर भट्टाचार्य आदि लोग करेंगे।

धान रखने के स्थल के रूप में बनेगा पंडाल

पंडालके गुंबद का निर्माण किसान के धान रखने के स्थल (मोराई, कोठी) के रूप में होगा। कहीं किसान को हल जोतते तो कहीं बीचड़ा डालते तो कहीं किसान की प|ी को कुदाल अनाज लेकर जाते हुए दिखाया जाएगा। दरवाजे पर धान से भरा बोरा की आकृति बनेगा। सारी आकृति जीवंत लगे, इसके लिए भरपूर मेहनत की जा रही है।

इनकेकंधों पर है पूजा के आयोजन का भार

यहांपूजा तथा मेला सफल आयोजन की जिम्मेवारी कमेटी के अध्यक्ष सह बीएंडके जीएम आरवी सिंह, सचिव विनोद महतो, कोषाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पीओ राजमुनी राम, बीके झा, सभी स्टाफ ऑफिसर, संयोजक पीओ सुखदेव दास सहित सोनू तिवारी, सुरेश कुमार, नेहाल महतो, भोला महतो, अमरजीत महतो, राका सिंह, नामनाथ ठाकुर, गोपाल कुमार आदि के कंधों पर हैं।