पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्व में शांति के लिए चलाया अभियान

विश्व में शांति के लिए चलाया अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीयशांति दिवस पर राज विद्या केंद्र फुसरो के सौजन्य से शांति जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत पिछरी स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बाल योगेश्वर जी महाराज के सेटेलाइट से प्रवचन कार्यक्रम हुआ। यहां महाराज जी ने कहा कि जब शांति की झलक मानव के चेहरे पर झलकती है तो उस सुंदरता का कोई अंत नहीं होता, वही असली सुंदरता है, जिसे अपने जीवन में लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीवन में तब तक आनंद रहे, जब तक आखिरी सांस नहीं ले लिया जाए। इसके लिए ज्ञान की जरूरत है। ज्ञान एक ऐसा यंत्र है, जिसके द्वारा इस स्वांस में जो रस है तथा उसमें जो आनंद है, उसका हम सेवन कर सकते हैं। यह संभव है कि हर मानव के अंदर जो परमपिता परमात्मा हैं, उसका वे अनुभव कर सकें। कार्यक्रम में पिछरी सहित आसपास क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रवचन सुनकर लाभ उठा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में एलसी कुलदीप चौहान, मोतीलाल चौहान, हरि जी, कृष्ण मुरारी राम, सहदेव सिंह, टुपली देवी, बसंती देवी, शिवशंकर चौहान आदि की भूमिका थी।