- Hindi News
- नवरात्र आज से, मां दुर्गे के स्वागत को बेरमो हुआ तैयार
नवरात्र आज से, मां दुर्गे के स्वागत को बेरमो हुआ तैयार
दुगदास्थित पहाड़ी दुर्गा मंदिर की स्थापना वर्ष 1976 में संत खंडेश्वरी जी महाराज ने की थी। उस समय से मंदिर में दुर्गाेत्सव की धूम मचती है। यहां उन्होंने 1987 में अष्टादस भूजी देवी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित किया। दुःखन मुर्मू एवं सचिव राजकुमार तुरी ने बताया कि संत खड़ेश्वरी जी महाराज द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के बाद से चैत्र एवं आश्विन मास में नवरात्र का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी बाल भगवान पांडेय, सुभाष पांडेय, शिलवन्त मिश्र, धनंजय मिश्र, देवकांत मिश्र, राम दुलार पांडेय ने बताया कि पहाड़ी दुर्गा मंदिर भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। यहां मां दुर्गा के अलावा राधाकृष्ण, महावीर, मां संतोषी के अलावा भगवान शंकर का मंदिर स्थापित हो गया है। इसके अलावा दुगदा मार्केेट स्थित सेंट्रल पूजा पंडाल, रेलवे पूजा पंडाल, बरगाछ पूजा पंडाल, सर्व हिताय पूजा पंडाल, दुगदा बस्ती की झरना बस्ती, दामोदा कोलियरी पूजा पंडाल में वर्षों से दुर्गाेत्सव मनाया जा रहा है।
दुगदा में मां की पूजा की हुई है विशेष तैयारी
गांधीनगर|नवरात्रा कोलेकर संडे बाजार लंबी सेंटर निवासी दीपक कुमार सहित कई लोगों नें फ्राइडे बाजार स्थित गोदो नाला में जल उठाव किया। उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों से कलश स्थापना के एक दिन पूर्व 9 कन्याओं द्वारा किया जाता है।
पूर्व संध्या पर किया गया कलश उठाव
कलश स्थापन की पूर्व संध्या पर कलश उठाव करतीं कन्याएं।