पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुसरो के झारखंड बाजार की जमीन पर विवाद बढ़ा

फुसरो के झारखंड बाजार की जमीन पर विवाद बढ़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरोस्थित रानीबाग झारखंड बाजार की जमीन पर विवाद गहराने लगा है। यहां ढोरी बस्ती सहित आसपास के लोग घर बनाने आए तो प्रशासन ने उन्हें अज्ञात लोगों की शिकायत पर काम करने से रोक दिया। अब ग्रामीण अंचल अधिकारी के पास गुहार लगा रहे हैं। ग्रामीण तेजलाल महतो, घनश्याम महतो, मोहन महतो, खीरु महतो, रामेश्वर महतो, मोहन महतो टू, राजू महतो, मिथिलेश महतो, युगल महतो, सीताराम महतो आदि लोगों ने कहा कि उक्त जमीन हमारी खतियानी जमीन है। जिसमें कोयला चोर तथा डीजल चोर अपना हक जमाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त जमीन जिसका खाता नंबर 2, 34, 55 80 है। तथा उसका प्लाट नंबर 676, 677, 678 679 है। इधर सीओ किरण सोरेन ने मामला निपटारा के लिए दोनों पक्ष को नोटिस करने तथा जांच कर मामला निपटारा करने का आश्वासन दिया है।

विरोध जताते स्थानीय लोग।