- Hindi News
- बोनस समझौता होने पर मंत्री का हुआ स्वागत
बोनस समझौता होने पर मंत्री का हुआ स्वागत
कोयलाकामगारों के लिए ऐतिहासिक वेतन समझौता कराकर दिल्ली से लौटे इंटक महामंत्री सह झारखंड राज्य के वित्त मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का बेरमो कोयलांचल में जगह-जगह स्वागत किया गया। फुसरो हिंदुस्तान पुल में गिरजाशंकर पांडेय, शत्रुघन सिंह, बीके सिंह, शिवनंदन चौहान, मो कलीमुद्दीन, राजेश्वर सिंह, मो मुस्तकीम, मुरारी सिंह, कैलाश महतो, उत्तम सिंह, ललन रवानी, सूरज मिश्रा, सहदेव महतो, परातुल महतो, रतन कुमार मिश्रा, ददन सिंह, हरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, टीकनारायण नायक, पंचु राम, कृष्णा गोप, दयाराम यादव सहित सैकड़ों लोगों ने स्वागत किया। इसी तरह बीएंडके एरिया में महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्यामल सरकार, वीरेंद्र सिंह, विजय कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने स्वागत किया। वहीं कथारा में वरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का स्वागत किया। मौके पर मंत्री सिंह ने कहा कि मजदूरों को हक दिलाने के लिए मैं सदैव तत्पर रहा हूं, आगे भी सक्रिय रहकर मजदूरों को हर लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विंदेश्वरी दूबे मजदूरों के हितैशी हुआ करते थे। मैं उन्हीं के बताए मार्ग पर चलकर मजदूरों को हर लाभ दिलाने में लगा रहता हूं। यही कारण है कि पूरे देश के पब्लिक सेक्टर में सबसे ज्यादा वेतन कोयला कामगारों को दिला रहा हूं। इसी तरह सबसे ज्यादा बोनस दिलाने का काम किया गया है। महिला वीआरएस स्कीम को लचीला बनाया गया है। इसमें पांच वर्ष नौकरी बचने के बाद भी वीआरएस लिया जा सकेगा। वहीं अन्य कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। जिससे मजदूरों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
मंत्री राजेंद्र सिंह का स्वागत करते लोग।