- Hindi News
- महाराज अग्रसेन जी का जयंती समारोह मनाया गया
महाराज अग्रसेन जी का जयंती समारोह मनाया गया
फुसरोस्थित अग्रसेन स्मृति भवन में महाराज अग्रसेन जी का जयंती समारोह मनाया गया। यहां पूजन कार्य पंडित संतोष दिक्षीत ने कराया जबकि यजमान के रूप में दामोदर अग्रवाल ने पूजा की। मौके पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में नेहा गोयल प्रथम रही। वहीं पेंटिंग में साक्षी अग्रवाल, क्विज में मनीष गर्ग, म्यूजिक पिलो में निमिशा मित्तल प्रथम रहीं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शुभम साक्षी प्रथम, विंदिया पेडिवाल द्वितीय तथा नृत्य में सानिया जिंदल प्रथम हर्ष अग्रवाल द्वितीय रहे। जज की भूमिका मारवाडी महिला मंच की अध्यक्ष अनीता जोसी, वार्ड पार्षद अर्चना सिंह कृष्ण कुमार ने िनभाया। कार्यक्रम सफल बनाने में मारवाडी युवा मंच के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सचिव टिंकु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज मित्तल, संयोजक दिलीप गोयल, महेंद्र खेमका सहित रोहित मित्तल, पिंटू राईका, उमेश चौधरी, महेश बुबना, श्रवण अग्रवाल, रॉकी मित्तल आदि का योगदान रहा। मौके पर डुंगरसी दास अग्रवाल, किशन जी खेतान, राजकुमार गोयल, चंद्रभान लाल आदि उपस्थित थे।