- Hindi News
- असंगठितों को मिले बोनस, नहीं तो आउटसोर्सिंग बंद करेंगे: सिंह
असंगठितों को मिले बोनस, नहीं तो आउटसोर्सिंग बंद करेंगे: सिंह
सूबेके मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि असंगठित मजदूरों को 8.33 फीसदी बोनस देने का समझौता करा दिया है। अब सभी ट्रेड यूनियन के एरिया अध्यक्ष, सचिव आदि की जिम्मेवारी है कि असंगठित मजदूरों का नाम प्रबंधन को देकर उन्हें बोनस दिलाएं। असंगठित में सीएचपी, आउटसोर्सिंग के मजदूर, ट्रक चालक खलासी आदि आते हैं। उन्हें बोनस नहीं देने पर हमलोग आउटसोर्सिंग का काम ठप करा देंगे। उन्होंने कहा कि डीवीसी द्वारा पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं किए जाने के मामले में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सहित स्थानीय डीवीसी के पदाधिकारियों से भी बातें हुई है। अब डीवीसी ने ज्यादा बिजली देने का आश्वासन दिया है। कोल इंडिया प्रबंधन कोयला क्वालिटी सुधारने में, स्क्रैप बिक्री करने में ध्यान देता है तो कंपनी को लाभ मिलेगा।
मंत्री का किया गया नागरिक अभिनंदन
गांधीनगर|सूबेके मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह का जोरदार स्वागत बैदकारो गांव में किया गया। यहां ग्रामीणों ने कई समस्याएं उठाई। जिसका उन्होंने समाधान करने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि पतरातु में 1320 मेगावाट का पावर प्लांट बनने जा रहा है। जिसमें युवकों को रोजगार मिलेगा। रामविलास स्कूल में माइनिंग एएनएम की पढ़ाई जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए कमेटी का गठन हो गया है। बेरमो विधानसभा में नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज खोला जाएगा। इससे रोजगार सृजन होगा। मौके पर फुलचंद महतो, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, भास्कर सिंह, ललन सिंह, काशीनाथ केवट, मुखिया यशोदा देवी, सुनीता देवी, बसंती देवी आदि मौजूद थे।
मंत्री राजेंद्र सिंह का स्वागत करते लोग।
कोयला कंपनी को देना होगा 5 हजार करोड़
मंत्रीने कहा कि सीसीएल, बीसीसीएल ईसीएल 50 हजार हेक्टेयर जमीन लेना चाहता है। इसके लिए उसे 5 हजार करोड़ जमा करना था, जिसे देने में देर कर रहा है। साथ ही 25 हजार लोगों को नौकरी देने में भी देरी कर रहा है। यही कारण है कि उसका मामला अटका हुआ है। महिलाओं की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा 50 से बढ़ाकर 55 करा दी गई है। अब अगली लड़ाई 58 वर्ष करने की है। मंत्री ने कहा कि राज्य में गठबंधन तय है लेकिन जहां से जो जीतने की स्थिति में होगा, वैसे लोगों को ही सीट देकर चुनाव लड़ा जाएगा।