लाभ नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन
गांधीनगर| बेरमोपश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 6 और 9 के ग्रामीणों ने फ्राइडे बाजार में पप्पू रवानी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास योजना का लाभ लेने को लेकर बैठक की। मौके पर त्रिवेणी घासी, अनिता देवी, महावीर तांती, संजय निषाद, अशोक घांसी, ग्रिश सिंह, उदय साव, सिमली देवी, सरोज देवी, कुंती देवी, सीखा देवी, गुड़िया देवी, इंदु देवी, भादो देवी, चंदना देवी, पुतली देवी आदि मौजूद थे। लोगों ने कहा कि सुविधाएं नहीं मिली तो प्रखंड घेराव आंदोलन किया जाएगा।