डुमरी में खूब उतर रहे उड़नखटोले
सुभाष ठाकुर/लोकनारायण प्रेमी| बेरमो
डुमरीविधानसभा क्षेत्र के 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 14 दिसंबर को होगा। इसको लेकर प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कोई साम, दाम, दंड भेद की राजनीति चल रहा है तो कोई रंगीन सपने दिखा रहा है। कोई परिवर्तन की हवा चला रहा है तो कई अन्य तरीके अपना रहा है। चुनाव प्रचार भी जमकर किया जा रहा है। हिंदी, खोरठा भोजपुरी गीतों के साथ प्रत्याशियों पार्टियों का गुणगान हो रहा है। यहां भाजपा द्वारा राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर के नेताओं को चौपर के साथ उतारकर अपना प्रचार तेज किया गया है। भाजपा ने अब तक देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो की चुनावी सभा करवा चुके हैं। इसके बाद भी अन्य कई नेताओं के आने की बात चल रही है। वहीं झामुमो प्रत्याशी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की दो सभाएं करा चुके हैं। इसी तरह अन्य दलों के प्रत्याशी भी अपने वरीय नेताओं को यहां लाने की फिराक में लगे हुए हैं।
डुमरी विधानसभा के प्रत्याशियों का ईवीएम में इस क्रम में रहेगा नाम
नामदल
1.कोलेश्वर रविदास बसपा
2. जगरनाथ महतो झामुमो
3. नूनूचंद महतो भाकपा
4. प्रदीप कुमार साहू झाविमो
5. लालचंद महतो भाजपा
6. अब्दुल मोबिन जदयू
7. पुणित कुमार झावि दल
8. फूलचंद पंडित प्र. समाज
9. बाबूलाल रविदास सपा
10. मकसूद आलम माले
11. महावीर प्रसाद एमकॉर्डिनेशन
12. शिवा महतो झापिपा
13. कमलेश कुमार महतो निर्दलीय
14. नागेश्वर मंडल निर्दलीय
15. मीठू महतो निर्दलीय
16. सुल्तान अंसारी निर्दलीय
(इन सभी प्रत्याशियों ने मतदान की तिथि नजदीक देखकर अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।)
DHANBAD_111214_11BERMO1.TIF TEST TEST TES